भास्करपुर में आज गुरुवार सुबह करीब 08 बजे को घर की छत कर अमरूद तोड़ते समय 38 वर्षीय आशा बहू संयोजीता का संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर गईं।गिरने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तथा घायल हालत में आनन फानन में परिजन उन्हें तुरंत इलाज हेतु चकिया अस्पताल ले गए, जहां जाँच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।