बदायूं: इस्लामियां कॉलेज के निकट टेंपो को ई-रिक्शा ने मारी टक्कर, अधेड़ उम्र के व्यक्ति की हुई मौत, घटना CCTV में कैद
बदायूं की सदर कोतवाली क्षेत्र के इस्लामिया इंटर कालेज के निकट टेंपो में बैठे राम प्रसाद को ई रिक्शा ने टक्कर मार दी। जिससे वह टेंपो से नीचे गिर गए और उनकी मौत हो गई। वह टेंपो में ड्राइवर के पास वाली सीट पर बैठे हुए थे। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। तो पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया