निज़ामाबाद: निजामाबाद तहसील में सेवानिवृत्त लेखपालों को दी गई भावभीनी विदाई
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील परिसर में आजसोमवार के दिन सुबह 11 बजे आयोजित विदाई समारोह में सेवानिवृत्त लेखपाल लालचन्द भार्गव, राम अजोर यादव, वीरेन्द्र सिंह एवं शिवकुमार सिंह को स्मृति-चिह्न और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसीलदार चमन सिंह राणा ने की और उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य कामना किया