हाथरस: सदर कोतवाली क्षेत्र के अग्रसेन विहार कॉलोनी में सर्राफा व्यापारी के घर में बदमाशों के द्वारा किया गया लूट का असफल प्रयास
सदर कोतवाली क्षेत्र के अग्रसेन विहार कॉलोनी में बीती देर रात सर्राफा व्यापारी सौरभ अग्रवाल के घर में बदमाशों के द्वारा लूट का प्रयास किया गया। व्यापारी के घर में घुसने के असफल प्रयास से बदमाशों ने व्यापारी के सर पर तमंचों की बट से प्रहार कर उसको घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। इस घटनाक्रम की सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है पुलिस जांच मे जुटी