बहरोड़: बहरोड़ में चोरों का आतंक, मकान से चोरी और इको गाड़ी भी ले उड़े चोर, सीसीटीवी फुटेज में नजर आए करीब पांच संदिग्ध
Behror, Alwar | Oct 21, 2026 बहरोड़ कस्बे में चोरों के हौसले बुलंद हैं। इंद्रा कॉलोनी की ढाणी में देर रात चोरों ने एक पुराने मकान को निशाना बनाते हुए पीछे का जंगला तोड़ दिया और शादी में इस्तेमाल होने वाली नोटों की माला सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। वहीं, पास के मकान के बाहर खड़ी राकेश सैनी उर्फ पिंटू की इको गाड़ी भी चोर ले उड़े। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।