बहराइच: मेडिकल कॉलेज पहुंचे सीओ महसी ने हमलावरों के हमले में घायल व्यक्ति का जाना हाल, बोले- जल्द होगी हमलावरों की गिरफ्तारी
भारत मेडिकल कॉलेज पहुंचे को महसी डी.के. श्रीवास्तव ने शनिवार व रविवार की दरमियानी देर रात्रि को जानकारी देते हुए बताया कि थाना खैरीघाट क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते लगभग आधा दर्शन हमलावरों ने बाइक सवार दिनेश अवस्थी पर हमला बोला था। इस हमले में घायल के एक हाथ और एक पैर में गोली लगी है। इस मामले में हमलावरों की गिरफ्तारी जल्द सुनिश्चित की जाएगी।