बहराइच: लक्ष्मनपुर मटेही में सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत
जिले के लक्ष्मनपुर मटेही के पास सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जाच में जुट गई है। शनिवार को परिजनों ने बताया कि साइकिल से जाते समय बाइक सवार ने ठोकर मारी थी। मौत हो गई।