बहराइच: चौगुरजी के पास पुरानी रंजिश में दबंगों ने अधेड़ को मारी गोली, अस्पताल में कराया गया भर्ती
बहराइच जिले में एक माह पूर्व आरसीसी को लेकर हुए विवाद मामले में दबंगों ने अधेड़ को गोली मार दी जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा शहर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। खैरीघाट थाना क्षेत्र के बदरखा के रहने वाले दिनेश अवस्थी जब घर जा रहे थे, तभी हमला हुआ है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी।