बहराइच: रामपुर गोड़वा में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
बहराइच रामगांव थाने के रामपुर गोड़वा निवासनी क्रांति देवी पत्नी राम गोपाल की हालत बिगड़ने पर उसे इलाज को लाया जा रहा था। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट होगी। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जाच जारी है।