#अलीगढ़ में कालका एक्सप्रेस से 11 नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू, बिहार से शिमला ले जाए जा रहे थे बच्चे, बाल मजदूरी की आशंका पर कार्रवाई,अलीगढ़ में चाइल्डलाइन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाल मजदूरी के लिए ले जाए जा रहे 11 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया है। बिहार के गया जिले से बच्चों को हिमाचल प्रदेश के शिमला ले जाया जा रहा था। 1098 हेल्पलाइन पर मिली शिकायत के बाद चाइल्डलाइन टीम ने दाऊद खां रेलवे स्टेशन पर कालका एक्सप्रेस ट्रेन में कार्रवाई की। टीम ने ट्रेन के अंदर से सभी 11 बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया। बच्चों को ले जाने के मामले में दो लोगों पर आरोप है, जिनमें अजय मांझी भी शामिल बताया गया है। सभी बच्चों को जीआरपी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
#Aligarh #ChildRescue #ChildLabour #Childline1098 #GRPPolice #RailwayStation #SaveChildren #BreakingNews
Koil, Aligarh | Nov 2, 2026