बांसगांव: महाबीर छपरा में बिजली के शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, 15 एकड़ पराली और भूसा जलकर राख, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला हादसा
गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र के महावीर छपरा गांव में शुक्रवार को बिजली के पोल में हुए शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैलते हुए करीब 15 एकड़ में फैली गेहूं की पराली और लगभग 4 कुंतल भूसा जलाकर राख कर गई। ग्रामीणों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। हल्का लेखपाल ऋषिकेश तिवारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की और नुकसान की पुष्टि की।