*ईज ऑफ लिविंग के तहत जिला जनता दरबार में 42 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएँ, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश*
जिला पदाधिकारी, भोजपुर, श्री मनेश कुमार मीणा द्वारा आज ईज ऑफ लिविंग के तहत आयोजित जिला जनता दरबार में 42 से अधिक आवेदकों की समस्याएँ सुनी गईं। जनता दरबार में विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। इनमें मुख्य रूप से राजस्व एवं भूमि सुधार, प्रधानमंत्री आवास योजना, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण एवं समाजिक सुरक्षा कोषांग से संबंधित मामले शामिल थे।
जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को मामलों की जाँच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन तथा लंबित मामलों की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने को कहा।
जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को लोगों की समस्याओं पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय-सीमा में मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
@iprdbihar
@biharhomedept_
Bhojpur, Bihar | Oct 5, 2026