प्रेस विज्ञप्ति
आज दिनांक 03.10.2026 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, भोजपुर की अध्यक्षता में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक आहुत की गई। उक्त बैठक में भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं निर्वाचन विभाग, बिहार पटना द्वारा प्राप्त निदेश के आलोक में संबंधित पदाधिकारियों को अवगत कराया गया कि वैसे राज्यों जहाँ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) समाप्त हो चुका है, वहाँ प्रारुप-6 के साथ घोषणा-पत्र देने की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। अतः वैसे सभी पात्र नागरिक जिनका नाम निर्वाचक सूची में शामिल नहीं है और वह अपना नाम निर्वाचक सूची में शामिल करना चाहते है तो उन्हें अलग से घोषणा-पत्र फॉर्म-6 के साथ देने की आवश्यकता नहीं है। छूटे हुए निर्वाचकों तथा नये/युवा निर्वाचकों का नाम अभियान चलाकर निर्वाचक सूची में जोड़ने हेतु सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को निदेशित किया गया।
निर्वाचक सूची अंतर्गत लिंगानुपात में अपेक्षित सुधार हेतु अर्हता प्राप्त महिलाओं का नाम निर्वाचक सूची में पंजीकरण करने हेतु निदेशित किया गया तथा निर्वाचक सूची अंतर्गत परिलक्षित संभावित दोहरी प्रविष्टि का जाँचोपरांत नियमानुसार निष्पादन करने हेतु निदेशित किया गया।
बी0एल0ओ0/बी0एल0ओ0 पर्यवेक्षक के साथ नियमित रुप से समीक्षा बैठक कर निर्वाचक सूची से संबंधित सभी कार्यों का ससमय निष्पादन करने हेतु सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को निदेशित किया गया।
@ecisveep
@iprdbihar
Bhojpur, Bihar | Oct 5, 2026