*बाबू वीर कुंवर सिंह की वीरगाथा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए स्मृति संग्रहालय का होगा कायाकल्प :- मुख्यमंत्री*
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज भोजपुर जिले के जगदीशपुर स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह स्मृति संग्रहालय का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा संग्रहालय में प्रदर्शित विभिन्न ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक सामग्रियों का अवलोकन किया।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने संग्रहालय में बाबू वीर कुंवर सिंह के जीवन, संघर्ष, शौर्य और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान से संबंधित ऐतिहासिक तथ्यों एवं घटनाओं की विस्तृत जानकारी ली। बाबू वीर कुंवर सिंह के जीवन एवं कृतित्व पर आधारित लघु फिल्म की प्रस्तुति भी मुख्यमंत्री के समक्ष की गई।
माननीय मुख्यमंत्री जी के समक्ष बाबू वीर कुंवर सिंह स्मृति संग्रहालय के कायाकल्प एवं सौंदर्गीकरण से संबंधित विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। प्रस्तुतीकरण का अवलोकन करने के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह स्मृति संग्रहालय का सौंदर्गीकरण एवं कायाकल्प बेहतर और आकर्षक ढंग से किया जाए। यह स्थल केवल पर्यटकों के लिए ही नहीं, बल्कि बाबू वीर कुंवर सिंह के जीवन एवं स्वतंत्रता आंदोलन पर अध्ययन करने वाले शोधार्थियों के लिए भी महत्वपूर्ण है। इसलिए यहां आने वाले शोधार्थियों के रहने-सहने एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि संग्रहालय में मौजूद ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक साक्ष्यों की मूल स्वरूप में सुरक्षा सुनिश्चित हो तथा उनके साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं हो। उन्होंने संग्रहालय परिसर में अवस्थित तालाब का भी बेहतर ढंग से सौंदर्गीकरण कराने का निर्देश दिया।
@samratchoudharybjp
#cmsamrat
#samratchoudhary
@brlps_jeevika
@artandculturebihar
@icds_directorate
@biharrevenue
Bhojpur, Bihar | Oct 5, 2026