नवगछिया: बैंक खाते से 1.84 लाख रुपये की अवैध निकासी हुई
साइबर ठगों ने एक महिला के बैंक खाते से 1,84,026 रुपये की अवैध निकासी कर ली। इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर मोकरीखिया मेवादास टोला निवासी संगीता कुमारी ने नवगछिया साइबर थाने में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।