कोंडागांव: रांधना नयापारा में बाइक की टक्कर से दो युवक घायल, एक की स्थिति गंभीर, किया गया रिफर
कोण्डागांव जिले के रांधना नयापारा में सोमवार की शाम बाइक सवार ग्राम रांधना नयापारा निवासी श्रवण नेताम और मिथिलेश मरकाम पिता हरिचंद को पीछे से आ रही अन्य बाइक सवार ने टक्कर मार दी.दोनों घायलों को उपचार हेतु 6:30 बजे फरसगांव अस्पताल लाया गया.श्रवण को सर में अंदरुनी गंभीर चोट आने पर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार हेतु रिफर किया गया है.