करौली: करौली में बच्चों के लिए निमोनिया खतरा, शुरू हुआ 'सांस अभियान'
करौली जिले में पांच साल से छोटे बच्चों को निमोनिया से बचाने के लिए 12 नवंबर से 'सांस अभियान' शुरू किया गया है। निदेशक स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण, लक्षण और बचाव संबंधी निर्देश जारी किए हैं। तेज बुखार, खांसी और सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षण दिखते ही तुरंत उपचार जरूरी बताया गया है।