नैनीताल: मृत युवक के पिता ने ज्योलिकोट चौकी पुलिस को तहरीर देकर मृत्यु की जांच की मांग की
मृत मिले युवक के पिता ने चौकी पुलिस को तहरीर देकर मृत्यु की जांच की मांग की है। आपको बता दें बीती 19 जनवरी को नैनीताल-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में मृत मिले युवक के पिता ने चौकी पुलिस को तहरीर देकर उसके पुत्र की मृत्यु की जांच की मांग की है। कहा है कि उनका पुत्र 18 जनवरी को शाम साढ़े चार बजे शादी समारोह में शामिल होने के लिए गेठिया गांव गया था।