नैनीताल: बोटैनिकल गार्डन के समीप संकट मोचन हनुमान भक्तों ने माघ माह में खिचड़ी प्रसाद का विशाल भंडारा आयोजित किया
बोटेनिकल गार्डन के समीप आज शुक्रवार को संकट मोचन हनुमान भक्तो द्वारा माघ माह में खिचड़ी का विशाल भंडारा आयोजित किया गया। इस दौरान सभी हनुमान भक्तो ने प्रेम से खिचड़ी का प्रसाद बनाकर कालाढूंगी और नैनीताल मोटर मार्ग से आने जाने वाले भक्त जनो को खिचड़ी के साथ का सलाद,अचार और बूंदी का रायता आदि का प्रसाद बांटा। प्रसाद को सभी भक्त जनों ने प्रेम पूर्वक ग्रहण किया।