नैनीताल: तल्लीताल स्थित जीजीआईसी भवन में नैनीताल, भवाली और भीमताल पालिका के वोटों की गिनती शुरू, तैयारियां पूरी
तल्लीताल स्थित जीजीआईसी भवन में नैनीताल पालिका समेत भवाली और भीमताल पालिका के वोटों की गिनती शुरू होगी। इसके लिए यहां तैयारियां पूरी करने के साथ ही इसी स्कूल में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। नैनीताल नगर पालिका के चुनाव गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। 15 वार्डों के करीब 14272 मतदाताओं ने अध्यक्ष चुनने को वोट डाला।