बेगूसराय के साहेबपुर कमाल में तैनात ASI चंदन कुमार झा केस से नाम हटाने के एवज में 29000 रूपये रिश्वत लेते निगरानी के द्वारा रंगे हाथ दबोच लिये गये।
परिवादी अमित कुमार ने शिकायत की थी साल भर पहले उन्होंने अपनी 4 चक्का गाडी बेच दी थी।उस गाडी में कुछ माह के बाद शराब पकड़ी गयी, जिसमें गाड़ी के मूल ओनर का नाम भी शराब मामले में केस में जोड़ दिया गया। केस से नाम हटाने के लिये ASI ने रिश्वत मांगी थी।
इसकी शिकायत निगरानी से की गयी और निगरानी विभाग ने जाल बिछाकर ASI को दबोच लिया. #Bihar #Patna #Begusarai #sahebpurkamal