भरनो: भरनो थाना क्षेत्र में जंगली हाथी का आतंक, एक ही घर को कई बार बनाया निशाना
Bharno, Gumla | Mar 12, 2026 भरनो प्रखंड के उतरी भरनो पंचायत क्षेत्र अंतर्गत समसेरा गांव में जंगली हाथी का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।बीते देर रात करीब ढाई बजे एक जंगली हाथी गांव में घुसकर परमिला उरांव पति भैरो उरांव के मिट्टी के घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।जानकारी के अनुसार हाथी ने परमिला उरांव के घर को निशाना बनाया और घर के दीवार व छप्पर में लगे एलबेस्ट्स को तोड़ दिया।