सहावर: अमापुर में धूमधाम से निकला बंशी वाले का डोला, सपा नेता ठा. धीरेन्द्र तोमर रहे मौजूद
कासगंज। अमापुर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी से टिकट के लिए दावेदारी कर रहे ठाकुर धीरेन्द्र सिंह तोमर का तूफानी जनसंपर्क लगातार जारी है। वह क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और उनकी समस्याओं को जानने के साथ हरसंभव मदद का प्रयास कर रहे हैं।