दुर्ग: जिले में एसपी ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर किया तबादला, बदले गए कई थानों के टीआई
दुर्ग जिले में एसपी ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला किया है.कई थानों के टीआई बदले गए हैं.दरअसल एसपी जितेंद्र शुक्ला ने अंबर सिंह को खुर्शीपार थाने के टीआई बनाए गए हैं.वहीं राजेश साहू भट्ठी थाना प्रभारी, वंदिता पानिकर स्मृति नगर थाना प्रभारी, प्रशांत मिश्रा को भिलाई नगर थाना प्रभारी बनाए गए हैं.जारी आदेश में 273 पुलिसकर्मियों काे तबादला किया गया है.