दुर्ग: प्रदेश में महिलाओं के साथ अनाचार को लेकर आज सुपेला चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया मौन सत्याग्रह
प्रदेश में महिलाओं के साथ अनाचार को लेकर आज सुपेला चौक पर कांग्रेस से कार्यकर्ताओं ने मौन सत्याग्रह किया, कांग्रेस से कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं है। प्रदेश में लगातार महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही है,महिलाएं खुले में बाहर निकलने में भयभीत हो रही है।