इटवा: चकबंदी फॉर्म 45 भरने के नाम पर रिश्वत मांगने के वायरल वीडियो पर चकबंदी लेखपाल अनीता यादव को जिलाधिकारी ने निलंबित किया
जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर शिव शरणप्पा जी एन ने चकबंदी फॉर्म 45 भरने के नाम पर रिश्वत मांगने के वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए भ्रष्टाचार के आरोप में चकबंदी लेखपाल अनीता यादव को निलंबित कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में खुलेआम पैसा मांगने के आरोप सामने आने के बाद जिलाधिकारी ने सख्त कार्रवाई की है।