गोड्डा: कृषि विज्ञान केंद्र के पास एनएच पर कोयला लदा 16 चक्का हाइवा दुर्घटनाग्रस्त, मिट्टी धसने से मारी पलटी; चालक व सहायक सुरक्षित गोड्डा जिले में बुधवार शाम लगभग 4 बजे एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। कृषि विज्ञान केंद्र के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक 16 चक्का हाइवा, जो कि कोयले से पूरा लोड था, अचानक पलट गई। यह भारी वाहन ललमटिया की ओर से आ रहा था।