हाथरस: यातायात पुलिस कर्मी ने चालान न काटने के बदले बाइक सवार से 500 रुपए मांगे, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जांच शुरू
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के चामड़ गेट चौराहे पर यातायात पुलिसकर्मी द्वारा बाइक सवार से हेलमेट न होने पर चालान ना काटने की ऐवज में ₹500 मांगने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर हिमांशु माथुर ने जानकारी दी है।