Slug- सनबीम स्कूल में 9 से 11 सितंबर तक सजेगा 'अरुण सिंह मेमोरियल' जूनियर नेशनल रिंग टेनिस चैंपियनशिप का मंच, देश भर की टीमें दिखाएंगी दम
Anchor- यूपी के बलिया में सनबीम स्कूल, अगरसंडा में 9 से 11 सितंबर तक 'अरुण सिंह मेमोरियल' जूनियर नेशनल रिंग टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है. रिंग टेनिस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में होने वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश भर के लगभग 14 से 15 राज्यों की शीर्ष टीमें भाग लेंगी.
विद्यालय के प्रबंधक डॉ. कुंवर अरुण सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि यह आयोजन जनपद के लिए गौरव का विषय है. प्रतियोगिता में आने वाले खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन व अभ्यास के लिए उच्च स्तरीय प्रबंध किए गए हैं. इस महाकुंभ से स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाओं से सीखने का बेहतरीन अवसर मिलेगा।
वही विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अर्पित सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन एकाग्रता और टीम भावना का संचार करते हैं राष्ट्रीय स्तर की इस चैंपियनशिप में विद्यालय प्रांगण में एक सकारात्मक और ऊर्जावान खेल वातावरण तैयार हुआ है।
Byte- डॉ अर्पिता सिंह, प्रधानाचार्य
Ballia, Ballia | Sep 10, 2026