Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse
Uttarakhand

मतदाताओं का जताया आभार देहरा।। News123 ।। बीडीसी वार्ड नंबर-15 के नवनिर्वाचित सदस्य आशुतोष पुत्र गुरदास राम (पूर्व जिला परिषद सदस्य, चनौर वार्ड) ने ग्राम पंचायत नंगल चौक, गुरनवाड़ और रोड़ी-कोरी के सभी मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। आशुतोष ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उसके लिए सदैव ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की जनता की जीत है। उन्होंने चुनाव के दौरान सहयोग देने वाले सभी मतदाताओं, समर्थकों और कार्यकर्ताओं का विशेष धन्यवाद किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि बीडीसी सदस्य के रूप में वह क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वार्ड के सभी गांवों के समग्र विकास को उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

Dera Gopipur, Kangra | Jun 3, 2026

MORE NEWS

105 युवाओं के सपनों को मिला सहारा, कैप्टन संजय पराशर ने दिखाई नई राह 

बेरोजगारी के दौर में उम्मीद की किरण बने कैप्टन संजय पराशर

जसवां ।। News123 ।। आज के दौर में जहां बेरोजगारी हजारों युवाओं के सपनों पर भारी पड़ रही है, वहीं कैप्टन संजय पराशर युवाओं के भविष्य को संवारने का काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में पराशर ने एक बार फिर उम्मीद की ऐसी लौ जलाई है, जिसने 105 युवाओं और उनके परिवारों के जीवन में नई रोशनी भर दी है। मुंबई में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान संजय पराशर ने मर्चेंट नेवी के विभिन्न पदों के लिए 105 युवाओं को नौकरी की स्पांसरशिप प्रदान की। इस पहल के माध्यम से देश के अलग-अलग राज्यों से चयनित युवाओं को समुद्री क्षेत्र में अपना करियर बनाने का सुनहरा अवसर मिला है। पिछले एक वर्ष में संजय पराशर प्रदेश के 500 युवाओं को मर्चेंट नेवी में रोजगार दिला चुके हैं। 

इन चयनित युवाओं में प्रदेश सहित जसवां-प्रागपुर क्षेत्र के कई होनहार युवा भी शामिल हैं, जिनके सपनों को अब उड़ान मिलने जा रही है। जसवां-प्रागपुर क्षेत्र से अरुण ठाकुर (गरली), सुजल शर्मा (रोडी कोड़ी), सुजल शर्मा (सुही), ईशान कौशल व आदित्य भारद्वाज (रिड़ी कुठेड़ा), ध्रुव मन्हास (नंगल बस्सी), अनिकेत ठाकुर (कोटला), अंशुल बाबा (स्वाना), निशांत कुमार (अलोह), नरेश कुमार (चौली), मनीष धीमान (जटोली), अजय कुमार (स्वाना), अभिषेक (पीर सलुही), आशीष व पीयुष (कुठियाड़ा), चमन ठाकुर (जंडौर), मोहित (टैरेस), आदित्य (गरली), आशीष (स्यूल), सचिन राणा (टिक्कर), सागर राणा व हिमांशु (चंबा खास), ऋतिक डोगरा (नाहन नगरोटा), परक्षित (दांगड़ा), साहिल (स्वाना), आदित्य पठानिया (बनी), अमन (चौमुखा), साहिल ठाकुर (घाटी), अकाश डोगर (सूंही), और अनुराग (नंगल चौंक) सहित कई युवा शामिल हैं। इसके अलावा किन्नू से निक्षित ठाकुर व सकराला से तरूण कौंडल भी चयनित हुए हैं।

कार्यक्रम के दौरान संजय पराशर ने कहा कि वर्तमान समय में बेरोजगारी केवल आर्थिक समस्या नहीं, युवाओं के आत्मविश्वास और परिवारों की उम्मीदों से जुड़ा बड़ा संकट बन चुकी है। उन्होंने कहा कि आज अनेक युवा प्रशिक्षण और डिग्रियां हासिल करने के बाद भी रोजगार के लिए भटक रहे हैं। ऐसे में केवल शिक्षा देना पर्याप्त नहीं है। इसके लिए युवाओं को सही मंच, सही अवसर और सही दिशा उपलब्ध करवाना भी समाज की जिम्मेदारी है। समारोह में सबसे भावुक दृश्य उस समय देखने को मिला जब चयनित युवाओं के माता-पिता की आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे। अरसे से अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता में डूबे परिवारों को जैसे अचानक उम्मीद का किनारा मिल गया हो। अभिभावकों मनीष कुमार, राज कुमार, सुरेंद्र सिंह, रनजीश, मोहित, अनीता राणा, प्रवीण कुमारी और हरबंस सिंह ने कहा कि यह अवसर नौकरी के साथ उनके परिवार के संघर्षों से बाहर निकलने की नई शुरुआत है। वहीं चयनित युवाओं के चेहरों पर आत्मविश्वास और उत्साह साफ दिखाई दे रहा था। उन्होंने संजय पराशर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मौका उनके जीवन का सबसे बड़ा पड़ाव साबित होगा और वे पूरी मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

105 युवाओं के सपनों को मिला सहारा, कैप्टन संजय पराशर ने दिखाई नई राह बेरोजगारी के दौर में उम्मीद की किरण बने कैप्टन संजय पराशर जसवां ।। News123 ।। आज के दौर में जहां बेरोजगारी हजारों युवाओं के सपनों पर भारी पड़ रही है, वहीं कैप्टन संजय पराशर युवाओं के भविष्य को संवारने का काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में पराशर ने एक बार फिर उम्मीद की ऐसी लौ जलाई है, जिसने 105 युवाओं और उनके परिवारों के जीवन में नई रोशनी भर दी है। मुंबई में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान संजय पराशर ने मर्चेंट नेवी के विभिन्न पदों के लिए 105 युवाओं को नौकरी की स्पांसरशिप प्रदान की। इस पहल के माध्यम से देश के अलग-अलग राज्यों से चयनित युवाओं को समुद्री क्षेत्र में अपना करियर बनाने का सुनहरा अवसर मिला है। पिछले एक वर्ष में संजय पराशर प्रदेश के 500 युवाओं को मर्चेंट नेवी में रोजगार दिला चुके हैं। इन चयनित युवाओं में प्रदेश सहित जसवां-प्रागपुर क्षेत्र के कई होनहार युवा भी शामिल हैं, जिनके सपनों को अब उड़ान मिलने जा रही है। जसवां-प्रागपुर क्षेत्र से अरुण ठाकुर (गरली), सुजल शर्मा (रोडी कोड़ी), सुजल शर्मा (सुही), ईशान कौशल व आदित्य भारद्वाज (रिड़ी कुठेड़ा), ध्रुव मन्हास (नंगल बस्सी), अनिकेत ठाकुर (कोटला), अंशुल बाबा (स्वाना), निशांत कुमार (अलोह), नरेश कुमार (चौली), मनीष धीमान (जटोली), अजय कुमार (स्वाना), अभिषेक (पीर सलुही), आशीष व पीयुष (कुठियाड़ा), चमन ठाकुर (जंडौर), मोहित (टैरेस), आदित्य (गरली), आशीष (स्यूल), सचिन राणा (टिक्कर), सागर राणा व हिमांशु (चंबा खास), ऋतिक डोगरा (नाहन नगरोटा), परक्षित (दांगड़ा), साहिल (स्वाना), आदित्य पठानिया (बनी), अमन (चौमुखा), साहिल ठाकुर (घाटी), अकाश डोगर (सूंही), और अनुराग (नंगल चौंक) सहित कई युवा शामिल हैं। इसके अलावा किन्नू से निक्षित ठाकुर व सकराला से तरूण कौंडल भी चयनित हुए हैं। कार्यक्रम के दौरान संजय पराशर ने कहा कि वर्तमान समय में बेरोजगारी केवल आर्थिक समस्या नहीं, युवाओं के आत्मविश्वास और परिवारों की उम्मीदों से जुड़ा बड़ा संकट बन चुकी है। उन्होंने कहा कि आज अनेक युवा प्रशिक्षण और डिग्रियां हासिल करने के बाद भी रोजगार के लिए भटक रहे हैं। ऐसे में केवल शिक्षा देना पर्याप्त नहीं है। इसके लिए युवाओं को सही मंच, सही अवसर और सही दिशा उपलब्ध करवाना भी समाज की जिम्मेदारी है। समारोह में सबसे भावुक दृश्य उस समय देखने को मिला जब चयनित युवाओं के माता-पिता की आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे। अरसे से अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता में डूबे परिवारों को जैसे अचानक उम्मीद का किनारा मिल गया हो। अभिभावकों मनीष कुमार, राज कुमार, सुरेंद्र सिंह, रनजीश, मोहित, अनीता राणा, प्रवीण कुमारी और हरबंस सिंह ने कहा कि यह अवसर नौकरी के साथ उनके परिवार के संघर्षों से बाहर निकलने की नई शुरुआत है। वहीं चयनित युवाओं के चेहरों पर आत्मविश्वास और उत्साह साफ दिखाई दे रहा था। उन्होंने संजय पराशर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मौका उनके जीवन का सबसे बड़ा पड़ाव साबित होगा और वे पूरी मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

Dera Gopipur, Kangra | Jun 3, 2026

काँगड़ा ।। News123 ।। *डॉ. राजीव भारद्वाज* ने कहा कि पहाड़ी राज्य में रेल नेटवर्क का विस्तार मतलब विकास की नई पटरी पर हिमाचल का आगे बढ़ना।

कार्यक्रम के दौरान "भारत माता की जय" और "जय भाजपा तय भाजपा" के नारों से पूरा स्टेशन गूंज उठा।

काँगड़ा ।। News123 ।। *डॉ. राजीव भारद्वाज* ने कहा कि पहाड़ी राज्य में रेल नेटवर्क का विस्तार मतलब विकास की नई पटरी पर हिमाचल का आगे बढ़ना। कार्यक्रम के दौरान "भारत माता की जय" और "जय भाजपा तय भाजपा" के नारों से पूरा स्टेशन गूंज उठा।

Dera Gopipur, Kangra | Jun 2, 2026

उपप्रधान चुने जाने पर अभिषेक राणा ने जताया मतदाताओं का आभार
देहरा ।। News123 ।। ग्राम पंचायत भरवाड़ा के नवनिर्वाचित उपप्रधान अभिषेक राणा पुत्र शक्ति राणा ने पंचायत चुनाव में मिली जीत पर क्षेत्र की जनता का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पंचायतवासियों ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
अभिषेक राणा ने कहा कि यह जीत उनकी नहीं, बल्कि पूरे पंचायत क्षेत्र के लोगों की जीत है। उन्होंने सभी मतदाताओं, समर्थकों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान मिले सहयोग और प्यार को वह कभी नहीं भूलेंगे।
उन्होंने आश्वासन दिया कि पंचायत के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने के लिए वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने पंचायत के लोगों से भविष्य में भी अपना सहयोग और मार्गदर्शन बनाए रखने की अपील की।

उपप्रधान चुने जाने पर अभिषेक राणा ने जताया मतदाताओं का आभार देहरा ।। News123 ।। ग्राम पंचायत भरवाड़ा के नवनिर्वाचित उपप्रधान अभिषेक राणा पुत्र शक्ति राणा ने पंचायत चुनाव में मिली जीत पर क्षेत्र की जनता का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पंचायतवासियों ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। अभिषेक राणा ने कहा कि यह जीत उनकी नहीं, बल्कि पूरे पंचायत क्षेत्र के लोगों की जीत है। उन्होंने सभी मतदाताओं, समर्थकों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान मिले सहयोग और प्यार को वह कभी नहीं भूलेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि पंचायत के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने के लिए वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने पंचायत के लोगों से भविष्य में भी अपना सहयोग और मार्गदर्शन बनाए रखने की अपील की।

Dera Gopipur, Kangra | Jun 2, 2026