रफीगंज: रफीगंज प्रखंड के बीआरसी में समर कैंप संचालन के लिए शिक्षा सेवकों की कार्यशाला आयोजित
गर्मी की छुट्टियों के दौरान समर कैंप के सफल संचालन को लेकर रफीगंज प्रखंड के बीआरसी में शिक्षा सेवक की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य समर कैंप के संचालन, बच्चों की सहभागिता बढ़ाने तथा शैक्षणिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान करना था। सोमवार रात्रि 9:00 बजे इस बात की जानकारी दी।