गढ़वा: गढ़वा में स्वास्थ्य विभाग में फेरबदल, 4 डॉक्टरों की विदाई; 5 नए चिकित्सकों ने संभाली कमान
Garhwa, Garhwa | Aug 1, 2026 झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी नई अधिसूचना के बाद गढ़वा जिले के स्वास्थ्य महकमे में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। विभाग की ओर से जारी तबादला सूची के अनुसार गढ़वा जिले से चार चिकित्सकों को दूसरे जिलों में स्थानांतरित किया गया है, वहीं पांच नए डॉक्टरों को गढ़वा जिले में विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों की जिम्मेदारी