चक्रधरपुर: श्मशान घाट की बदहाल व्यवस्था, वाहन की हेडलाइट के सहारे हो रहा अंतिम संस्कार
चक्रधरपुर के श्मशान घाट की बदहाल व्यवस्था इन दिनों लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। यहां पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने से रात के समय अंतिम संस्कार करने पहुंचने वाले परिजनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि लोगों को अपने वाहनों की हेडलाइट जलाकर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करनी पड़ रही हैl