नावकोठी: विष्णुपुर में एक महिला के साथ किया गया छेड़खानी का प्रयास,थाना में मामला हुआ दर्ज
नावकोठी थाना क्षेत्र के विष्णुपुर में एक महिला के साथ छेड़खानी का प्रयास किया गया है। इस सिलसिले में थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि विष्णुपुर में एक महिला ने गांव के ही दो व्यक्ति के खिलाफ छेड़छाड़ करने एवं जाति सूचक शब्द का प्रयोग कर मारपीट करने का आरोप लगाकर नामजद किया है। नावकोठी की पुलिस ने इस घटना में कांड अंकित कर तहकीकात प्रारंभ कर दिया है।