नावकोठी: पीएससी नावकोठी में आशा कार्यकर्ताओं कई बैठक,गर्मी से बचाव एवं टीकाकरण पर दिया आवश्यक निर्देश
नावकोठी पीएचसी में आशा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता चिकित्सा पदाधिकारी डॉ हिमांशु कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि गर्मी के बढ़ते प्रकोप के कारण धूप से परहेज करने सहित जागरूकता कार्यक्रम चलाने पर जोर दिया। टीकाकरण लक्ष्य को पूरा करने का भी आवश्यक निर्देश दिया। इस अवसर पर आशा कार्यकर्ता एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।