डिंडौरी: डिंडौरी कलेक्टर ने सेंट्रल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
डिंडौरी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने शनिवार दोपहर 3:00 बजे सेंट्रल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण करते हुए प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर उनके अनुभव और भविष्य की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की कलेक्टर ने संस्थान की व्यवस्था प्रशिक्षण गतिविधियों और सुविधाओं की सराहना करते हुए प्रशिक्षणार्थियों को प्रेरित किया।