कैरो: कैरो प्रखंड में आम महोत्सव बना आकर्षण का केंद्र, आम उत्पादकों ने प्रदर्शनी के माध्यम से दिखाई अपनी उपलब्धियां।
कैरो प्रखंड परिसर में सोमवार दोपहर 12 बजे बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत लाभान्वित किसानों के लिए एक दिवसीय आम महोत्सव सह बागवानी मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी छंदा भट्टाचार्य, सांसद प्रतिनिधि समीद अंसारी, मुखिया अरविंद उरांव, चंद्रमुनि उरांव तथा जेएसएलपीएस की अल्पना खलखो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।