जोकीहाट: जोकीहाट में डाक चौपाल में हर घर तिरंगा फहराने की अपील की गई
Jokihat, Araria | Aug 14, 2026 जोकीहाट के केसर्रा पंचायत भवन में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर डाक चौपाल आयोजित हुआ। डाक अधीक्षक नवीन कुमार ने ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों को तिरंगे के महत्व की जानकारी दी। लोगों ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में डाक विभाग की विभिन्न सेवाओं की भी जानकारी दी गई।