बक्सर: जिले के हर गांव में बनेगा हेल्पलाइन सेंटर, गांव के ही युवा करेंगे योजनाओं की मॉनिटरिंग: पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा
Buxar, Buxar | Apr 21, 2025 जिले के हर गांव मे वसुधा केंद्र के तर्ज पर हेल्पलाइन सेंटर बनेगा. जिसके माध्यम से संबंधित क्षेत्र मे होने वाले विकास कार्यो की मॉनिटरिंग की जाएगी. इसको लेकर एक मॉडल तैयार किया गया है. जिसके बाद विकास की योजनाओ एवं राशि का शत प्रतिशत सदुपयोग हो सकेगा. उक्त बाते पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा ने नगर के बाईपास रोड में एक नीजी भवन में रविवार को 2:00 बजे अपराह्न मे दी.