बक्सर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय को निलंबित किया गया, राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा में भीड़ नहीं जुटी थी
Buxar, Buxar | Apr 21, 2025 बक्सर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ.मनोज कुमार पांडेय पर निलंबन की गाज गिर गई है. उनके खिलाफ पार्टी द्वारा यह कार्रवाई जिले के सदर प्रखंड स्थित दलसागर में आयोजित राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा के तुरंत बाद ही देर रात रविवार को कर दी गई है. समझा जाता है कि सभा में भीड़ न जुटने से कांग्रेस की हो रही किरिकरी से नाराज प्रदेश नेतृत्व ने यह कदम उठाया है.