बक्सर: भूमि विवाद: डीएम ने सीओ और थानाध्यक्ष को दी कड़ी चेतावनी, विधि-व्यवस्था में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
Buxar, Buxar | Apr 21, 2025 डीएम अंशुल अग्रवाल ने विभिन्न विभागों की समिक्षा किया। इस दौरान जिला सड़क सुरक्षा समिति,भू विवाद व अन्य विभाग की प्रगति की समीक्षा कलेक्ट्रेट परिसर के सभाकक्ष में किया। डीएम ने कहा कि भूमि विवाद से संबंधित कोई भी विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने पर संबंधित सीओ एवं संबंधित थानाध्यक्ष पर कठोर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।