बक्सर: जिले में 739 किसानों में से केवल 28 किसानों से 28,900 एमटी गेहूँ की खरीद हुई
Buxar, Buxar | Apr 21, 2025 जिले में सरकारी स्तर पर गेंहू खरीद की रफ्तार काफी धीमी है। जिला सहकारिता विभाग ने जिले के किसानों से सीधे तौर पर गेहूं की खरीदारी को लेकर भले हीं प्रचार प्रसार कराने की बात कह रहा है लेकिन इसका असर किसानों के बीच देखने को नहीं मिल रहा है।मिली जानकारी के अनुसार 28 किसानों से मात्र 28.900 मिट्रिक टन गेहूं की खरीदारी की गई है। जबकि 6137 एमटी लक्ष्य रखा गया है।