बक्सर: हत्या के मामले में तीन सगे भाइयों को बक्सर कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, रंजिश में दिनदहाड़े की थी हत्या
Buxar, Buxar | Apr 21, 2025 अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अष्टम सुनील कुमार सिंह की अदालत ने हत्या के मामले में अभियुक्त उमाशंकर पांडेय, अजय पांडेय एवं विक्रमा पांडेय को आजीवन कारावास की सजा सोमवार को 3:30 अपराह्न में सुनाई .न्यायालय ने अभियुक्तों पर अर्थ दंड भी लगाया है, तीनों अभियुक्त आपस में सगे भाई हैं. इस आशय की जानकारी अपर लोक अभियोजक ददन कुमार सिंह ने दी.