शिवपुरी: रामपुरा जंगल में वन विभाग की दबिश, अवैध गतिविधियों पर रखी जा रही है नज़र
शिवपुरी जिले के अमोला सब रेंज वन क्षेत्र अंतर्गत रमपुरा जंगल में रविवार की शाम 4 बजे वन विभाग की टीम निरीक्षण के लिए पहुंची। विभाग को लंबे समय से जंगल क्षेत्र में अवैध गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके चलते वन अमला मौके पर पहुंचा और पूरे क्षेत्र का जायजा लिया।वन विभाग की टीम ने जंगल के विभिन्न हिस्सों में पहुंचकर गतिविधियों की जानकारी।