कोल: नगला महताब में सहेली का नंबर न देने पर दबंगों ने मायके आई युवती और उसके पति को पीटा, युवती का जिला अस्पताल में इलाज जारी
Koil, Aligarh | Apr 13, 2025 नगला महताब में सहेली का नंबर न देने पर दबंगों ने मायके में आई युवती के साथ मारपीट कर दी। युवती के पति ने विरोध किया तो दबंगों ने पति के साथ भी मारपीट की है। पीड़ित युवती भारती इन दिनों अपने मायके में आई हुई है। दबंगों ने भारती से उनकी एक सहेली का नंबर मांगा था। आरोपी है की इस दौरान भारती नंबर देने का विरोध किया। नंबर ना देने पर दबंगों ने मारपीट की है।