बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के करमपुर चौधरी के रहने वाले एक व्यक्ति के प्लाट की दीवार दबंगों ने तोड़ी मुकदमा दर्ज
करमपुर चौधरी में दबंगों द्वारा प्लॉट की दीवार तोड़ी गई। विरोध करने पर दबंगों ने व्यक्ति को गाली देकर मारा पीटा। व्यक्ति ने इसकी शिकायत थाना पुलिस से तहरीर देकर की है। थाना पुलिस ने व्यक्ति की तहरीर पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है। इज्जत नगर थाना क्षेत्र के करमपुर चौधरी का मामला