बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के फरीदापुर चौधरी में चुनावी रंजिश को लेकर दबंगों ने व्यक्ति को जमकर पीटा
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के फरीदापुर चौधरी में चुनावी रंजिश को लेकर दबंगों द्वारा एक व्यक्ति को जमकर बेरहमी से पीटा गया है। मारपीट में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल भेजा है और मामले में कार्यवाही शुरू कर दि है।