जमुई: SSB कैम्प पकरी में स्मरणोत्सव दिवस पर 16वीं बटालियन ने स्मरण परेड का आयोजन किया, शहीद को दी गई श्रद्धांजलि
Jamui, Jamui | May 9, 2026 16वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल पकरी कैंप के प्रांगण में शहीद स्वर्गीय नायक/जीडी एल. रंजन सिंह का 29वां स्मरणोत्सव दिवस के अवसर पर शनिवार की दोपहर 12:30 बजे तक स्मरण परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान बारी- बारी से परेड कर व सलामी देकर शहीद रंजन सिंह को श्रद्धांजलि दी गई और उनके बलिदान को याद किया गया।