जबेरा: ग्राम पंचायत सिंग्रामपुर में सुजान सिंह ने शराब दुकान हटाने के संबंध में की बैठक
Jabera, Damoh | May 13, 2026 जबेरा जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुजान सिंह ने बुधवार की शाम 5 बजे संगठन के सदस्यों के साथ ग्राम पंचायत सिंग्रामपुर पहुंचे जहां पर सरपंच अजय सोनकर से मुलाकात कर विकास कार्यों की जानकारी ली। हितग्राही मूलक कार्यों की जानकारी लेते हुए अन्य विषयों पर चर्चा की।साथ ही सरपंच सहित ग्रामवासियों से शराब दुकान हटाने के संबंध में चर्चा की गई।