शाजापुर: तेज वर्षा से शाजापुर के कोतवाली थाने में भरा पानी, फैली अव्यवस्था
शाजापुर में रविवार देर रात हुई तेज वर्षा से कोतवाली थाने में पानी भर गया। स्थिति यह रही की थाने के कक्षों में तक पानी भर गया और पुलिसकर्मियों को पानी बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। थाने के कक्षों के साथ ही हवालात में भी पानी भर गया। ऐसे में थाने में थाने में काफी अव्यवस्था हो गई। देर रात तक पुलिसकर्मी थाने से पानी बाहर निकालते रहे।